रायपुर। पुलिस ने पौने तीन करोड़ की चांदी सघन जांच के दौरान पकड़ी है। उत्तर प्रदेश के नंबर की कार में रखी इस चांदी के साथ 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक यू पी/80/एफ एफ/0150 को चेक करने हेतु रोका गया, वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। इन्होंने पूछताछ में अपना नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह एवं रामकुमार सिंह निवासी आगरा उत्तर प्रदेश का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चेक करने पर वाहन में अलग-अलग बैग एवं बोरी में चांदी के जेवरात रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पुष्टिकारक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों व्यक्तियों के पास रखे कुल 355 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमत लगभग दो करोड़ सतहत्तर लाख जब्ती प्रकरण बनाकर थाना कोतवाली कार्रवाई कर रही है।

See also  CG Lok Sabha Elections 2024 : आलू से भरी पिकअप से 50 लाख रुपए जब्त, चालक गिरफ्तार