पणजी। टिकटाक स्‍टार और बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा की अंजुना पुलिस ने कर्लीज रेस्तरां के मालिक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने ड्रग तस्कर दत्तप्रसाद गांवकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोपी सुखविंदर सिंह को ड्रग्स सप्लाई की थी। पुलिस ने कल दो आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुकी है।

फुटेज के आधार पर जांच

पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपी पेय पदार्थ में ”कुछ रासायनिक पदार्थ” मिलाते देखे गए थे, जिसे अंजुना के रेस्तरां में हुई पार्टी में फोगाट को पिलाया गया। सांगवान और सिंह 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा गए थे।

बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान उत्तरी गोवा में अंजुना के रेस्तरां में फोगाट को जानबूझकर नशीला पदार्थ पिलाने की बात स्वीकार की है। यह घटना 22-23 अगस्त की मध्यरात्रि की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।