रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों हुए स्कूली छात्र से मारपीट के बाद छात्र की मौत के विरोध में आज स्कूली छात्रों ने रैली निकाल कर विरोध किया।

छात्र छात्राओं ने भनपुरी से खमतराई के बीच जुलूस निकाला और अपराधियों को सजा दिलाने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं ने अपने सहपाठी के साथ घटित घटना के विरोध में पैदल मार्च किया और नारेबाजी कर न्याय की मांग करते दिखे। जिसके बाद छात्रों और नगरवासियों द्वारा खमतराई थाने का घेराव भी किया गया। स्कूल में छात्र की निधन से आक्रोशित नगरवासियों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

ज्ञात हो कि बीते दिनों भनपुरी स्थित काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल में एक छात्र मोहन सिंह राजपूत के साथ 11वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने मारपीट की थी। जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते वक्त छात्र की मौत हो गई थी। बरहाल पुलिस ने इस संबंध में 5 नाबालिक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

See also  डिजिटल अपराध रोकने खुला साइबर थाना, सही समय पर दें सूचना तो पकड़े जा सकेंगे अपराधी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर