रायपुर। मोवा कांपा रेलवे लेवल क्रासिंग रोड पर रविवार को हुई 15 लाख रुपये की कथित लूट की गुत्थी सुलझ गई है। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित फर्जी साजिश थी, जिसे खुद पीड़ित कारोबारी चिराग जैन ने रचा था।

जांच के दौरान लगातार बदलते बयानों और तथ्यों में विरोधाभास के चलते पुलिस को चिराग पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल कर ली। खुलासा हुआ कि चिराग ने एमसीएक्स में हुए भारी नुकसान और उड़ीसा के एक कारोबारी से देनदारी से बचने के लिए यह फर्जी लूट की योजना बनाई थी, जिससे वह खुद को एक निर्दोष पीड़ित की तरह पेश कर सके।

चिराग के खिलाफ अब पुलिस खुद झूठी FIR दर्ज कराने और कानून को गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज कर रही है। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि चिराग जैन के कब्जे से 14 लाख 73 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।