गरियाबंद। जिले में स्थित घटकर्रा जंगल में टुकड़ों में युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. जहां जंगल गए हुए ग्रामीणों ने कंकाल को देखा और पाण्डुका थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पतासाजी की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि कंकाल पास ही के खट्टी इलाके की रहने वाली नाबालिग का है, जो कि हफ्तेभर से लापता थी. पाण्डुका थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया की युवती के परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कि है, कंकाल के पास नीले रंग का दुपट्टा ,गले की माला,चप्पल, इत्र के अलवा किताबें मिली है, जिसे देखकर युवती के परिजनों ने उसे पहचाना।

वहीं मामले की सूचना आला अफसरों को देने के बाद राजधानी से फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बस्तर मांगे हिंसा से आजादी, मध्य भारत में शांति के लिए अबूझमाड़ से शुरू हुई दांडी यात्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।