TMC नेता की हत्या का मामला: 12 घरों के दरवाजे बंद करके लगा दी आग, अबतक 10 की मौत

नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता की हत्या के बाद सोमवार को देर रात हिंसा भड़क गई। मिली जानकारी के मुताबिक टीएमसी नेता के मर्डर से पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 12 घरों के दरवाजे बंद करके आग लगा दिया गया। इस हिंसा का सबसे दर्दनाक मंजर तब सामने आया जब एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए। अबतक कुल 10 लोगों की मृत्यु होने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीरभूम जिले के रामपुरहाट में TMC के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात लोगों ने फेंका था बम

बता दें बीते सोमवार को देर रात बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में बम फेंककर पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी। भादू शेख स्टेट हाईवे 50 पर जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनपर बम फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।