wallfort Enclave Assault Case - माँ -बेटी की बेरहमी से पिटाई करने वाला सोसायटी सचिव अरेस्ट
wallfort Enclave Assault Case - माँ -बेटी की बेरहमी से पिटाई करने वाला सोसायटी सचिव अरेस्ट

टीआरपी डेस्क

रायपुर। वालफोर्ट एन्क्लेव मारपीट मामले के आरोपी सोसायटी सचिव को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।वालफोर्ट एन्क्लेव सोसायटी के सचिव संतोष गुप्ता ने पार्किंग विवाद पर मां – बेटी की पिटाई करने का आरोप है। शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा था कि 10.04.2023 को दोपहर में करीबन 03.45 बजे संतोष गुप्ता पार्किग की बात को लेकर विवाद कर गाली गलौज करने लगा, जो सुनने में बहुत ही बुरा लगा. उसकी गालियां सुनकर मेरी मां बीच बचाव के लिए आई तो उन्हे भी ऊंचे स्वर में गालियां दी और मेरी मां को जान से मार दूंगा कहकर धक्का देकर जमीन मे गिरा दिया.

वहीं पीड़िता ने बताया था कि इस बात पर विरोध करने आगे बढ़ी तो मुक्के से मारपीट की, जिससे मेरे हाथों में हल्की चोटें आई हैं. संतोष गुप्ता आए दिन बात बात पर पिस्टल निकालने की धमकी देता है. उसके इस प्रकार की धमकी से मैं और मेरा परिवार दहशत में है. घटना को अपार्टमेंट के लोग देखे सुने हैं.

जिन महिलाओं को पीटा अब उनसे आरोपी बता रहा जान का खतरा

Wallfort Enclave सोसायटी सचिव संतोष गुप्ता ने कहा था कि टिकरापारा थाने में मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और उनसे अपनी जान को खतरा भी बताया है। शिकायत पत्र के मुताबिक पूरा विवाद कार पार्किंग से शुरू हुआ था जो कि, हाथापाई तक पहुंच गया. टिकरापारा थाने में दिए शिकायत पत्र में उन्होंने महिला पर झूठे तरीके से फंसाने का आरोप भी लगाया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।