बिलासपुर। न्यायधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक देसी शराब की तस्करी करा रहा था। इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक पैट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूचना पर पुलिस ने पकड़ा इस वाहन को

पुलिस को देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर जवानों ने मोपका चौक पर घेराबंदी की। पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को रोक लिया। कार सवार बलराम यादव (51 साल) निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी (34 साल) निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल से पूछताछ की। कार की तलाशी में पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब मिली। इसे जब्त कर युवकों को थाने लाया गया।

See also  पीएम मोदी सूरजपुर में जनसभा को कर रहे है संबोधित, TRP के साथ देखें LIVE

आरक्षक करा रहा था शराब की तस्करी

थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था। आरक्षक ने इनसे 45 हजार रुपए देकर शराब की तस्करी करवाई थी। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पैट्रोलिंग ड्यूटी पर था।

मौके से भाग खड़ा हुआ आरक्षक

इस मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरक्षक नीलकमल राजपूत पैट्रोलिंग वाहन छोड़कर भाग निकला। इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश में निकली हुई है। आरोपित मुंगेली स्थित अपने मकान में भी नहीं मिला। पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने उक्त कार और शराब को जब्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी नीलकमल सिंह राजपूत की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की दिशा में प्रयासरत है।

See also  ध्यान दें: आज से दो दिन बैंक हड़ताल , ATM में हो सकती है कैश की किल्लत, अटक सकते हैं जरूरी काम