रायपुर। रायपुर लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में सोमवार को रायपुर लोक सभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से जुलूस की शक्ल में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाएं शामिल रही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन रैली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। रायपुर लोकसभा से सीएम ने बृजमोहन अग्रवाल को 8 लाख से अधिक वोटों से जिताने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाकर देश में मोदी जी की सरकार बनानी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 90 दिनों में ही मोदी की गारंटी में किए अधिकांश वादों को पूरा करके दिखाया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस गरीबी हटाने का नारा देकर जनता को बेवकूफ बना रही है। अब राहुल गांधी ने फिर एक झटके में गरीबी हटाने की बात की है झूठ का कारोबार करने वाली ऐसी कांग्रेस को सबक सिखाना है कांग्रेस के पास न ट्रैक रिकार्ड है न आगे का विजन है , न नेतृत्व है न संगठन जबकि भाजपा के पास विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी है,उनका 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। आने वाले 25 साल का विजन है भारत ने अब मोदी जी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति बनने का निर्णय ले लिया है।

See also  राजीव गांधी किसान न्याय योजना में लाभ चाहिए तो यह खबर है आपके लिए फायदेमंद, नई गाइडलाइन हुई जारी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि यह लोकसभा चुनाव जीत के लिए नहीं रिकॉर्ड बनने के लिए हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर काम तेजी से हो रहा है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सबके लिए काम हो रहे है। मोदी सरकार वह सरकार है जिसके आने से भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। पहले आतंकी कहते थे कि जेल में जाएंगे तो बिरयानी खाने को मिलेगा लेकिन अब वह समय चला गया है। 500 साल के बाद भारतीय जन चेतना के प्रतीक भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन चुका है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से संभव हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी हमें सारे रिकाॅर्ड तोड़ने हैं। रायपुर से यह संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाना चाहिए की छत्तीसगढ़ की 11 में से सभी 11 लोकसभा सीटें विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम जीत रहे हैं। घर-घर जाकर जनता को और अपने परिवार के हर सदस्य को बताना है कि कमल का बटन दबाना है। 7 मई को कमल पर ऐसे बटन दबाना है कि 4 जून को जब नतीजे खुलें तो उममें कमल फूल ही निकले। कमल का फूल निकलेगा, बीजेपी जीतेगी, मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और छत्तीसगढ़ का विकास होगा।

See also  CG BIG NEWS : प्रदेश के 9 पुलिस अधिकारी हुए पदोन्नत, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

इन जगहों से होकर गुजरी रैली

रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों जयस्तंभ चैक, शारदा चैक से तात्यापारा होते हुए सत्ती बाजार, सदर बाजार, मालवीय रोड, से पुनः जयस्तंभ चैक होते हुए घड़ी चैक पहुंची। जगह-जगह शहर में स्वागत मंच बनाकर नामांकन रैली पर पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

50 कांग्रेसी नेता हुए भाजपा में शामिल

इस दौरान स्व. मेहत्तर लाल साहू के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर लाल साहू ने भाजपा प्रवेश किया। राम मंदिर मामले में कांग्रेस के रवैय्ये से नाराज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र परिहार ने कांग्रेस छोड़कर अपने 50 साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। जोगी कांग्रेस के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, रामराज्य परिवार के विजय गोलू गवली, भोजपुरी समाज के वीरेंद्र यादव, राज्य नर्सिंग संगठन के अजय त्रिपाठी, मयंक बाफना, तरुण सोनी, राज नायक, योगेंद देवांगन सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ियों का समय बदला, नोट कर लें टाइम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर