कोरबा। हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में मछली की जगह युवक की लाश फंस गई। इस वाकये को देखकर मछुआरे के होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीणों का हुजुम अमड़ पड़ा। वहीं एक अन्य घटना में एक युवती की लाश मिली है। युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका गया था,वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही।

बताया जा रहा कि छह महीने पहले युवती घर से तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी । मृतक युवती की पहचान लिली राज के रूप में हुई है. यह घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा की है । मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोरबी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है । गले मे चोंट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है ।यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है । मृतक 26 वर्षीय मनीष सारथी रविशंकर निवासी है. उरगा पुलिस मामले की कर रही है।

See also  CM Bhupesh saluted - पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को किया नमन