नई दिल्ली। दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और बीजेपी के बीच भ्रष्‍टाचार के मामलों में आरोप प्रत्‍यारोप के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार द्वारा दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत को सीबीआई को भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि पिछले दिनों सीबीआई ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और उनके दूसरे ठिकानों पर तलाशी ली थी। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। भाजपा, दिल्ली सरकार पर न केवल शराब नीति बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है।

See also  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया छत्तीसगढ़ में दो दिन चुपचाप बिताकर लौटे दिल्ली, SCERT प्राध्यापकों के साथ प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।