टीआरपी डेस्क। करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य को बीती रात शाम कर लिया गया। अब संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या पूरी आम आदमी पार्टी बनेगी आरोपी

इस बीच, शराब नीति में अनियमितता मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ईडी आज सुप्रीम कोर्ट के उस सवाल का जवाब देगी कि इस मामले में किसी राजनीतिक दल को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया, जबकि राजनीतिक दल को इसका लाभार्थी बताया गया है।

यदि पूरी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाता है तो देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। इससे आम आदमी पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे।

गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी सुबह से ही इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है। कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी आगे भी भाजपा सरकार की पोल ऐसे ही खोलती रहेगी।

See also  अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, मानहानि मामले में समन, गुजरात यूनिवर्सिटी ने की शिकायत

विपक्ष ने जहां इसे मोदी सरकार का डर और तानाशाही करार दिया, वहीं भाजपा का कहना है कि यही आम आदमी पार्टी की सच्चाई है। भाजपा ने कहा कि आप नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन हैं। अब जेल जाने की बारी उनकी है।

जैसे-जैसे घोटाले की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, वैसे-वैसे तय होता जा रहा है कि केजरीवाल की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, भले ही वह कितने भी बड़े पद पर क्यों नहीं बैठा हो। – भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया

संजय सिंह को दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग केस में गिरफ्तार किया गया है। ईडी के पास संजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। आप नेता को खुद भी आशंका थी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसका जिक्र उन्होंने समय-समय पर अपने बयानों में किया था।

See also  Sanjay Singh CG Visit: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला, बोले-दिल्ली से संचालित हो रही छत्तीसगढ़ सरकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर