राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने फिर से उठ रही मांग, जानें कांग्रेस के नेताओं का क्या है कहना

रायपुर। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग एक दफे फिर से उठने लगी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हम सभी की ये इच्छा है कि राहुल गांधी(2024 में) नेतृत्व करें और प्रधानमंत्री बने… ये जो अधिवेशन(कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र) है वो निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी ये मांग कर चुके हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहा है। इस अधिवेशन में हिस्सा लेने कांग्रेस के कई दिग्गज राजधानी पहुंचे हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में रणनीति तय की जा रही है।

See also  Padma Awards 2022 Full List : CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, सरकार ने की घोषणा

अधिवेशन के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर