रायपुर। IPS प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया है। आज शाम उन्होंने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हृदयाघात के कारण उनका निधन हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहते हुए उनके नेतृत्व, अनुशासन और कार्यकुशलता की व्यापक सराहना हुई।

See also  Breaking-अब आ रहे लॉन्ग कोविड के मामले, शरीर में 5-6 महीने तक दिखते हैं ये लक्षण

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।