टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक अल्बर्ट एक्का जब न्यायालय में वारंट तामील कराने पहुंचा, तो उसके व्यवहार ने सबको चौंका दिया। वह शराब के नशे में बुरी तरह धुत था और अदालत परिसर में ही बेसुध होकर सोया मिला। उसकी यह हालत देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

लोगों ने जब उसे जगाने की कोशिश की, तो वह लड़खड़ाती जुबान में बोला – “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया… अब नहीं पिऊंगा।” यह दृश्य किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया और पुलिस महकमे की जमकर फजीहत शुरू हो गई। आरक्षक अल्बर्ट एक्का इस समय जशपुर पुलिस लाइन में पदस्थ है।

देखें Video

See also  शिशुओं को 6 सप्ताह, 14 सप्ताह और 9 महीने की आयु में जरूर लगवाएं न्युमोकोकल वैक्सीन

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।