कोलकाता। Coal Smuggling Case: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को शनिवार शाम प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने कोलकाता हवाईअड्डे पर रोक दिया और कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंप दिया। मेनका गंभीर रात करीब नौ बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली थीं।

सूत्रों के अनुसार संघीय जांच एजेंसी द्वारा मेनका के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर आव्रजन मंजूरी से वंचित कर दिया गया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया गया जिसके बाद वे हवाईअड्डे पहुंचे, उनसे पूछताछ की और यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

तस्वीर स्‍कैन होते ही सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मेनका रात करीब 7.45 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचीं। फिर नौ बजकर 10 मिनट पर उनकी फ्लाइट थी। लेकिन जैसे ही सुरक्षा कैमरे में मेनका की तस्वीर कैद होने के बाद सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एयरपोर्ट अधिकारियों की टीम ने उन्हें घेरे में ले लिया और एक कमरे में बैठा दिया।

See also  Arvind Kejriwal: 5वें समन पर भी ED के सामने नहीं जाएंगे केजरीवाल, दिल्ली में आज दंगल
Tagged:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।