रायपुर। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स घोटाले में ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले इंकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की थी।

बता दें कि इस मामले में ईडी जांच के दायरे को बढ़ा रही है। जांच के बाद कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे पहले भी मार्कफीड के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज सोनी को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। इससे एक बात तो तह है कि इस मामले में ईडी की एंट्री से कई और लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है।

See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में "चक्रवात तूफान जवाद" का हो सकता है आगमन, देखें IMD की रिपोर्ट