बड़ी खबर: कोरोना की वजह से पं. रविशंकर शुक्ल ने किया परीक्षा रद्द
image source : google

टीआरपी डेस्क। आज कुलपति की अध्यक्षता में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन के संबंध में केन्द्राध्यक्षों/ प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विभिन्न विषयों के लगभग 20-केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य ऑनलाईन लिंक के माध्यम से सम्मिलित हुए। कुलपति के द्वारा सभी केन्द्राध्यक्षों को कोविड-महामारी के लिए दिये गये, दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित करने निर्देश दिये गये। इन्होने सभी केन्द्राध्यक्षों की समस्या को सुनते हुए शीघ्र समस्या के निदान के बारे में आश्वासन दिया। अधिकतर प्राचार्यों ने प्रथम सेमेस्टर के लिए जारी किये गये समय-सारणी को परिवर्तीत करते हुए छात्रों को और अधिक समय दिये जाने का अनुरोध किया। जिस पर कुलपति ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रथम सेमेसटर के परीक्षा को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित करने निर्देश दिये है। प्रथम सेमेस्टर की समय-सारणी शीघ्र जारी की जायेगी।

इसके अतिरिक्त छात्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं का पक्ष भी महाविद्यालय के केन्द्राध्यक्षों/ प्राचार्य द्वारा माननीय कुलपति जी द्वारा समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका माननीय कुलपति जी द्वारा समस्याओं की प्रकृति के अनुरूप निराकरण किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर... इस आईएएस ने दी पॉजिटिव होने की जानकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।