0 वर्तमान में आईआईआईटी प्रयागराज में डीन के बतौर हैं पदस्थ

रायपुर। प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के नए निदेशक बनाये गए हैं। राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल ने यह नियुक्ति की है। डॉ. व्यास वर्तमान में आईआईआईटी प्रयागराज में बतौर डीन पदस्थ हैं।

भर्ती में गड़बड़ी के बाद कुलपति सिन्हा ने दिया था इस्तीफा

यह नियुक्ति भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच पीके सिन्हा के कुलपति व निदेशक के पद से इस्तीफा देने के बाद की गई है।

दरअसल संस्थान के 45 फैकल्टी में 15 लोग पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के हैं, जबकि भर्ती में नियम के मुताबिक छत्तीसगढ़ के निवासियों को लेना था। कुलपति व निदेशक द्वारा भर्ती नियमों की अनदेखी की शिकायत तकनीकी शिक्षा सचिवालय और उपमुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी। जिसके बाद तत्कालीन कुलपति व निदेशक पीके सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

डॉ. व्यास की नियुक्ति के संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश जारी किया गया है। डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। वर्तमान में प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईआईटी, प्रयागराज में डीन के पद पर कार्यरत हैं

See also  National Backward Commission: पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर बनाए गए राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष