टीआरपी डेस्क। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें, 10वीं और 12वीं ओपन परीक्षा का रिजल्ट (NIOS Result 2021) ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in या www.nios.ac.in पर जारी कर दिया गया है। इन वेबसाइट्स पर जाकर स्टूडेंट्स परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।

ऐसे करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक

स्टेप 1: स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in या www.nios.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नया पेज खुलने पर यहां अपना रोल नंबर सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब अपना रिजल्ट चेक कर लें।

बता दें, NIOS सेकंडरी (10वीं) और सीनियर सेकंडरी (12वीं) के पब्लिक एग्जाम्स का आयोजन जनवरी-फरवरी 2021 में किया गया था। उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं 22 जनवरी से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित की गई थीं। 22 जनवरी को पहला पेपर संस्कृत विषय का था। वहीं सबसे अंत में व्यवसाय अध्ययन पेपर की परीक्षा ली गई थी। इसी प्रकार, माध्यमिक कक्षा की परीक्षाएं भी 22 जनवरी को हिंदुस्तानी संगीत के पेपर के साथ प्रारंभ की गई थी। 15 फरवरी को रोजगार कौशल और कर्नाटक संगीत पेपर के साथ परीक्षा समाप्त की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।