सोमवार, 28 सितंबर 2026 सोम, 28 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Education News TRP

राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड -2026 सम्पन्न

रायपुर। एम .डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों से शोध, साहित्य व शिक्षा जगत के प्रबुद्ध वर्ग के सानिध्य में शिक्षकों के व्यक्तित्व को दर्शाता राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह कार्यक्रम एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड -2026 का आयोजन 26 सितम्बर […]

राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड -2026 सम्पन्न
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। एम .डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों से शोध, साहित्य व शिक्षा जगत के प्रबुद्ध वर्ग के सानिध्य में शिक्षकों के व्यक्तित्व को दर्शाता राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह कार्यक्रम एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड -2026 का आयोजन 26 सितम्बर 2026 को कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के सभागृह में किया गया ।

‘राज्य स्तरीय मंच ‘ में राज्य के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट शिक्षकों को मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष श्रद्धेय श्री सुधीर गौतम ने संबोधन करते हुए कहा है कि राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन एम. डी. एजुकेशन सोसायटी द्वारा क्या जा रहा है यह समयोचित, स्वागत योग्य एवं परिवर्तनकारी है । शिक्षक के विशिष्ट कार्यों का चिन्हांकन कर उन्हें प्रोत्साहित करना एक प्रेरणादायी कार्य है ।

कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलसचिव डॉ. संदीप गाँधी ज़ी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विचार संवाद को समृद्ध किया। भूमि बिल्डकान एंड डेवलपर्स के प्रचार -स्तंभ प्रमोद देहरी सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच में राज्य के 125 लोकप्रिय शिक्षकगणों का सम्मान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. अनिल कुमार प्रधान के नेतृत्व में एम डी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र पसायत एवं कोषाध्यक्ष मनोज प्रधान, कोर कमिटी के सदस्य डॉ. गोपा शर्मा, धर्मेंद्र सरवन, रीता श्रीवास्तव, राजेश सूर्यवंशी, विरेंद्र साहू और डॉ. समीक्षा प्रधान की टीम ने इस आयोजन को राज्य स्तर पर प्रेरणादायक और प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया।

इस भव्य आयोजन में कलिंगा विश्वविद्यालय का आकर्षक वातावरण अत्यंत प्रभावशाली रहा। सम्मेलन का विशेष आकर्षण इस आयोजन की स्मारिका का विमोचन रहा, जिसमें शिक्षकों के नवाचार और ज्ञान परंपरा के महत्व के नए आयाम प्रस्तुत किया गया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन