बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Education News TRP

इस जिले में बदल रहा है आंगनबाड़ियों का स्वरुप, निजी स्कूलों को मात देंगे नौनिहालों के लिए तैयार नर्सरी

इस जिले में बदल रहा है आंगनबाड़ियों का स्वरुप, निजी स्कूलों को मात देंगे नौनिहालों के लिए तैयार नर्सरी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायगढ़। आंगनबाड़ी नौनिहालों के लिए शिक्षा का पहला पायदान होता है, जिसमें बच्चे शिक्षा से रूबरू होते है। सीखने की दृष्टि से यह अवधि महत्वपूर्ण होती है। कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर जिले के नौनिहालों को बेहतर व मनोरंजक वातावरण प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ियों का कायाकल्प कर उनके अनुकूल वातावरण प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

57 आंगनबाड़ियों में 2 करोड़ होंगे खर्च

रायगढ़ जिले के 57 आंगनबाड़ियों में 2 करोड़ से अधिक की लागत से उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। इनमे से 21 आंगनबाड़ियों का जीर्णाेद्धार कर मॉडल आंगनबाड़ी में तब्दील किया जा चुका है तथा 36 अन्य आंगनबाड़ियों को नया स्वरुप देने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मरम्मत, रंग-रोगन एवं बच्चों के अध्यापन संबंधी अनुकूल आकर्षक साज-सज्जा किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर व मनोरंजक वातावरण मिले और वे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख सकें। इनमे पुसौर, कोसीर, रायगढ़ ग्रामीण, बरमकेला, खरसिया, सारंगढ़, मुकडेगा, लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, कापू एवं लेन्ध्रा परियोजना के आंगनबाड़ी शामिल है। इन आंगनबाड़ियों में मरम्मत, आंतरिक साज-सज्जा एवं रख-रखाव एवं सामग्री का प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए आंतरिक भवन में रंग-रोगन, चित्रकारी के साथ ही नौनिहालों के लिए खेल सामग्री की व्यवस्था भी की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन