बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Education News TRP

UGC NET: यूजीसी ने जारी किया सेकेंड फेज एग्जाम का टाइम टेबल, इस दिन से दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

UGC NET: यूजीसी ने जारी किया सेकेंड फेज एग्जाम का टाइम टेबल, इस दिन से दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के दूसरे चरण में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एजेंसी की ओर से जारी किए टाइमटेबल के अनुसार, दिसंबर 2020 और जून 2021 सेशन के लिए आयोजित हो रही है दूसरे फेज की परीक्षा 24 दिसंबर से शुरू होगी और 27 दिसंबर तक चलेगी। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इन दिनों की परीक्षाओं में शामिल होने वाले वे ऑफिशियल वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जानकारी ले सकते है।

वहीं इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 5 विषयों- बंगाली कन्नड़, गृह विज्ञान, हिंदी और संस्कृत विषयों की परीक्षा 24, 26 और 27 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम सीबीटी मोड में होंगे। वहीं परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी। इसके अलावा, पेपर I और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द होगी घोषण

इसके अलावा, II फेज के शेष 02 नेट विषयों (भूगोल और समाजशास्त्र) और चरण I के 4 नेट विषयों (सोशल वर्क, उड़िया, तेलुग) की परीक्षाएं, जिनको चक्रवात जवाद के कारण टाल दिया गया था। इन तिथियों की घोषण एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी भी ताजा अपडेट के लिए नजर बनाएं रखें।

वहीं परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। इसके अनुसार,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (http://UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (http://NET) 2021 की आंसर शीट ऑफिशियल वेबसाइट पर http://ugcnet.nta.nic.in रिलीज की जाएगी। ऐसे में जो जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनके आंसर पर कोई आपत्ति है तो वह विरोध उठा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन