बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Education News TRP

UPSC ESE Recruitment 2022 : इस दिन होगा इंजीनियरिंग सेवा प्री एग्जाम, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

UPSC ESE Recruitment 2022 : इस दिन होगा इंजीनियरिंग सेवा प्री एग्जाम, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsconline.nic.in में जा कर 12 अक्टूबर तक एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से आयोग सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग सर्विस के तहत ग्रुप ए व बी के 247 पदों पर भर्ती करेगा। इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को होगा। साथ ही इसके लिए 22 सितंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। अपयेरिंग स्टूडेट्स भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य आवेदकों की 2 जनवरी 1992 से पहले और 01 जनवरी 2001 के बाद न हुआ हो वहीं 2022 को कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

यूपीएससी ईएसई नोटिफिकेशन जारी- 22 सितंबर 2021 रजिस्ट्रेशन की शुरुआत - 22 सितंबर 2021 आवेदन की आखिरी तारीख - 20 अक्टूबर 2021 प्रीलिम्स तारीख - 20 फरवरी 2022 एडमिट कार्ड - परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रीलिम्स रिजल्ट - मार्च/अप्रैल 2022

फीस

सामान्य व ओबीसी - 200 रुपये एससी, एसटी व दिव्यांग - निशुल्क

चयन प्रक्रिया

योग्य आवेदकों की इस भर्ती अभियान में तीन चरणों से गुजरने के बाद सरकारी नौकरी मिलेगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा जो कुल 500 अंकों की होगी। दूसरा चरण 600 अंकों की मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण इंटरव्यू राउंड होगा जिसमें उम्मीदवारों को कुल 200 अंकों से में क्वालिफाईंग मार्क्स हासिल करने हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन