बॉलीवुड डेस्क। आज बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह का जन्मदिन है। उनके बर्थडे पर फैंस का प्यार सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिल रहा है। सुशांत को हर सोशल मीडिया पर दुनियाभर से फैंस ट्वीट कर याद कर रहे हैं। जिसके बाद से टि्वटर पर #HappyBirthdaySSR और #SushantDay ट्रेंड पर है।

https://twitter.com/oyeSKD/status/1351450850779033605

वहीं सुशांत को याद कर एक शख्स ने लिखा- इतिहास में किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी। वहीं किसी ने लिखा- वापस आ जाओ इस दुनिया को तुम्हारी जरूरत है। उनके कुछ फैंस भावुक होकर बोले – बहुत याद आते हो तुम। तो किसी ने सुशांत की पुरानी फोटोज शेयर की तो कोई एक्टर से जुड़े किस्सों को साझा कर रहा है। किसी ने म्यूजिकल ट्र‍िब्यूट साझा किया। तो कसी ने कहा – हमें प्रेर‍ित करते रहने के लिए शुक्रिया।

https://twitter.com/itsSSR_Forever/status/1351651235053461512

बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी भाई को किया याद :-

सुशांत के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी भाई को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने सुशांत और अपने पर‍िवार वालों के साथ फोटोज शेयर कर लिखा- लव यू भाई! तुम मेरा हिस्सा हो और हमेशा रहोगे तो…#SushantDay.

See also  Heat Stroke: महाराष्ट्र भूषण समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

एकता कपूर ने सुशांत को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि :-

साथ ही टीवी जगत की TRP क्वीन एकता कपूर ने भी सुशांत को ट्वीट कर लिखा,
”सुशांत तारों और ब्रह्मांड से बहुत प्यार करता था। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि, Sushi forever! Shining bright like a star!…।”

आपको बता दें , एकता के शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से सुशांत ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद एकता के एक अन्य शो ‘पवित्रा रिश्ता’ में मानव देशमुख की भूमिका से सुशांत ने लोकप्रियता हासिल की। एकता ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो भी इस शो के दौरान की शेयर की। इस वीडियो के अंत में लिखा है-”हमारे मानव को याद करते हुए।”

See also  Kangana ने राजनीति ज्वाइन करने की तरफ किया इशारा? देखें अभिनेत्री का ये ट्वीट

कंगना ने लिखा- ”सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट करें ”

कंगना रनौत ने भी सुशांत को जन्मदिन पर याद कर लिखा – ”हर चीज से ऊपर उठकर सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट कीजिए। किसी को ये मत बताने दीजिए कि आप अच्छे नहीं। खुद से ज्यादा किसी का भरोसा ना कीजिए। उन लोगों को छोड़ दीजिए जो कहें कि ड्रग्स ही सॉल्यूशन है।”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352077926443986944

आपको बता दें , पिछले साल 14 जून को 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थ‍ित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए। जिसके बाद इस घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। तब से लेकर अब तक सुशांत के फैंस उनको इंसाफ दिलाने में जुटे हैं। इस केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी देश की बड़ी एजेंसियों ने जांच पड़ताल की थी। बावजूद इसके अब तक केस का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

See also  ब्रेकिंग: शहर में ठेलेवाले और चाट-पकौड़ी वाले भी हैं करोड़पति, 256 लोगों की पहचान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…