अश्लील फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा समेत 4 लोगों को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

बॉलीवुड डेस्क। अश्लील फिल्में बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति रजा कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राजकुंद्रा के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कावत को भी अग्रिम जमानत दे दी है।

अश्लील फिल्म बनाने के मामले में इसी साल फरवरी में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए शर्लिन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इससे पहले राज कुंद्रा और पूनम पांडे की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई थी।

राज कुंद्रा के खिलाफ 1 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

बता दें कि पिछले महीने मुंबई साइबर क्राइम ने राज कुंद्रा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ 1 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्में की शूटिंग की और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया।

2019 में कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज

See also  राजद्रोही केस में बयान दर्ज कराने बहन के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं कंगना रणौत

साइबर पुलिस ने कुंद्रा के खिलाफ 2019 में मामला दर्ज किया था, जिसमें दावा किया गया है कि आर्म्सप्राइम मीडिया लिमिटेड के निदेशक कुंद्रा कुछ वेबसाइटों के लिए अश्लील फिल्में बनाने और उसे बांटने के काम में लगे हुए थे। मामले का खुलासा होने के बाद सितंबर 2021 में जमानत मिलने से पहले कुंद्रा को दो महीने की हिरासत में भेजा गया था। अन्य आरोपियों में कुंद्रा की फर्म वियान एंटरप्राइजेज के आईटी प्रमुख रयान थोर्प, सिंगापुर में रहने वाले यश ठाकुर उर्फ ​​अरविंद श्रीवास्तव और प्रदीप बख्शी शामिल हैं। ये केनरिन और हाटशाट कंपनियां चला रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।