टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई। डिसओरिएंटेशन की शिकायत के बाद उन्हें उपनगरीय जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने बताया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, 61 वर्षीय अभिनेता अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कई परीक्षण किए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल गोविंदा की सभी महत्वपूर्ण जांचें सामान्य बताई जा रही हैं।

इससे पहले भी अभिनेता को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। करीब एक साल पहले वह अपने घर पर रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गलती से खुद को गोली मार बैठे थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी।

गोविंदा की सेहत को लेकर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

See also  Bollywood : रणबीर कपूर पाकिस्तानी फिल्म में कर सकते है काम, कहा- कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं