टीआरपी डेस्क। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई शमसुद्दीन और एक्स वाइफ अंजना पांडे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। नवाजुद्दीन ने उनके द्वारा किए गए गलत दावों के कारण मानहानि और उत्पीड़न के लिए हर्जाने के रूप में 100 करोड़ रुपये की मांग की है। एडवोकेट सुनील कुमार ने नवाज की तरफ से याचिका दायर की है और अब इसकी सुनवाई 30 मार्च को होगी।

दायर की गई याचिका में अपील की गई है कि नवाज के भाई और पत्नी को उनके बारे में झूठी खबरें फैलाने से रोका जाए। सिद्दीकी ने प्रार्थना की कि उनके भाई और पूर्व पत्नी को निर्देश दिया जाए कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी मानहानिकारक सामग्री को प्रकाशित न करें और अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर उनके द्वारा लगाए गए अपमानजनक आरोपों को वापस लें।

सूट में कहा गया है कि 2008 में, जब उनके भाई शमसुद्दीन ने उन्हें बताया कि वह बेरोजगार हैं, तो सिद्दीकी ने उन्हें सहारा दिया। उन्हें अपना प्रबंधक नियुक्त किया, जिनके पास ऑडिटिंग, आयकर रिटर्न दाखिल करना, जीएसटी का भुगतान और कर्तव्यों आदि का काम भी था।

शमसुद्दीन को सभी जिम्मेदारियां को अपने भाई को दे दिया और खुद फिल्मों पर ध्यान दिया। नवाज ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एटीएम, हस्ताक्षरित चेक बुक, बैंक पासवर्ड, ईमेल पता और सब कुछ अपने भाई के दे दिया। इसके बाद भाई ने उन्हें धोखा देना शुरू कर दिया। उनके पैसों का बड़ा घपला भी किया। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।