टीआरपी डेस्क। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, हाउसफुल 5 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही नहीं, रिलीज से तीन दिन पहले ही इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े बॉलीवुड में हलचल मचा रहे हैं।

तीन दिन पहले ही शुरू हो गया धमाका

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग 2 जून से शुरू हुई थी, और पहले ही दिन 24,238 टिकट बिक चुके थे, जिससे करीब 87.84 लाख रुपये की कमाई दर्ज हुई। दूसरे दिन तक टिकटों की कुल बिक्री 45,411 तक पहुंच चुकी है और फिल्म ने अब तक 1.51 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट बुकिंग के आधार पर फिल्म की कुल कमाई 4.78 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिलने वाली है और पहले दिन की कमाई में भी रिकॉर्ड बन सकता है।

See also  सिद्धार्थ के जन्मदिन पर इमोशनल हुई शहनाज गिल, अनदेखी तस्वीर पोस्ट कर लिखा 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी'….

छह महीने की देरी, अब दोगुने जोश के साथ रिलीज

पहले यह फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब छह महीने बाद हाउसफुल 5 बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है, और दर्शकों का रिस्पॉन्स देख कर साफ है कि उनका इंतजार वाजिब था।

डबल वर्जन, डबल मज़ा

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को दो वर्जन Housefull 5A और Housefull 5B में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि दोनों वर्जनों का क्लाइमैक्स अलग-अलग होगा, जो दर्शकों को अनूठा सिनेमाई अनुभव देगा।

स्टारकास्ट का जमावड़ा

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितिन धीर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे।

See also  फोर्ब्स सूची : देश के टॉप 100 सेलेब्रिटी में विराट कोहली टॉप पर

क्या पहले दिन ही तोड़ देगी रिकॉर्ड?

फिल्म की एडवांस बुकिंग और स्टार पावर को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि हाउसफुल 5 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही बड़ा धमाका कर सकती है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म अपने शानदार प्रदर्शन से साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल हो पाती है या नहीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।