Operation Sindoor Film: अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर फिल्म बनने वाली है। बॉलीवुड के स्टॉर कार्तिक आर्यन ऑपरेशन सिंदूर में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार करेंगे। इस फिल्म में कार्तिक रोल काफी दमदार है। बता दें कि, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी।
भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए पड़ोसी मुल्क के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नष्ट्र किया। इससे पहले फिल्म के लिए वरुण धवन को अप्रोच किया गया था। लेकिन, हाल फिलहाल में जानकारी मिल रही है कि, इस रोल में कार्तिन आर्यन दिख सकते हैं।
कब शुरू होगा काम
इन दिनों कार्तिक आर्यन ‘कैप्टन इंडिया’की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म शिमित अमीन के निर्देशन में बन रहा है। फिल्म ‘ऑपरेशन राहत’पर आधारित है। बता दें कि, साल 2015 में यमन से भारतीयों यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ये ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। कार्तिक की दोनों मूवी सैन्य अभियानों से जुड़ी कहानियों पर आधारित है। जिसमें वास्तविक घटनाओं को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास कई प्रोजेक्ट है। जिसमें ‘नागजिला’ जो फरवरी 2027 में रिलीज होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, एक्टर की ये तीन फिल्में सात महीने के भीतर बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।
चंदू चैंपियन के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
कार्तिक आर्यन फिल्म ‘चंदू चैंपियन’में उनकी भूमिका के लिए काफी पंसद किया गया। फिल्म में उनके दमदार रोल के लिए पंसद किया गया। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। इसके लिए अभिनेता को नेशनल अवार्ड भी मिला था। जिसकी खुशी उन्होंने पोस्ट शेयर कर जारी की थी, और लिखा-ये किसी सपने के सच होने जैसा है और इस पल को जीने के बाद भी वह उत्साह और घबराहट महसूस कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूरकार्तिक के करियर के लिए अहम
ऑपरेशन सिंदूर कार्तिक आर्यन के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हो सकती है। अभी इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, मेकर्स की ओर से फिल्म के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।


