टीआरपी डेस्क। फिल्म बाहुबली की फेम साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपने अफेयर और शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी इन दिनों मशहूर डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं और जल्द ही ये दोनों शादी करेंगे। आपको बता दें कि प्रकाश कोवलामुडी पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ समय बाद खबर आई की दोनों ने तलाक ले लिया है। प्रकाश ने कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फ‍िल्‍म में कनिका ढिल्लन ने भी काम किया था। यह फ‍िल्‍म उन्‍होंने ही लिखी थी।

बता दें कि 2005 में तेलुगू फिल्‍म सुपर से डेब्‍यू करने वाली अनुष्‍का शेट्टी ने बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्‍हें बेहद पसंद किया गया था। फिल्म के रिलीज से पहले और रिलीज होने के बाद प्रभाष और अनुष्का की अफेयर की खबरें सामने आई थी, लेकिन दोनों ने इन बातों को केवल अफवाह ही करार दिया था।

अब अनुष्का का नाम प्रकाश कोवलामुडी के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक ना तो अनुष्का की तरफ से और ना ही प्रकाश कोवलामुडी की तरफ से इस बारें में कोई बयान सामने आया है। खबर में कितनी सच्चाई है ये आने वाला समय ही बतायेगा।

अनुष्का और प्रकाश की मुलाकत फिल्म साइज जीरो के दौरान हुई थी, जिसके बाद से ही इनके बीच नजदीकी बढ़ी। अक्सर इन दिनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।