लखनऊ। हिंदी सिनेमा में लंबे समय से सभी तरह के अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुके बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन हो गया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई और उन्होंने 3 अगस्त की शाम को लखनऊ में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मिथिलेश चतुर्वेदी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वो ठीक भी हो गए थे लेकिन तुरंत बाद उन्हें उनके होमटाउन शिफ्ट किया गया, जहां उनका निधन हो गया।

उन्होंने फिजा, कोई मिल गया, क्रेजी-4 और रेडी जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’, शाहरुख खान की ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘रेडी’ में देखा गया था। लेकिन फिल्म ‘कोई मिल गया’ में उनका काम सबसे ज्यादा पहचान में रहा। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।