हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के खिलाफ महिला थाने में दर्ज हुआ मामला

मनोरंजन डेस्क। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। सपना अपने डांस को लेकर अक्सर विवादों में रहती है। मगर इस बार सपना चौधरी को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आ रही है।

सपना चौधरी के खिलाफ इस बार भाभी ने दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) का मुकदमा दर्ज कराया है। सपना ही नहीं उनकी भाभी ने मां और भाई पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पलवल महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपना चौधरी की मां नीलम और भाई करण पर के खिलाफ पलवल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। सपना की भाभी ने उनके परिवार पर क्रेटा गाड़ी मांगने, मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया है।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सपना के परिवार वालों की मांग पूरी न करने पर उनके साथ उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण शुरू कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।