मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज उगाही के मामले में सीबीआई जल्द ही शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान और मैनेजर पूजा डडलानी से पूछताछ कर बयान दर्ज कर सकती है।

एनसीबी विजिलेंस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए उनके पिता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। बाद में ये सौदा 18 करोड़ रुपए में तय हुआ था. पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपए लिए गए थे। ड्रग्स केस में उगाही के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने आंशिक रूप से मई में ही समीर वानखेड़े से पूछताछ कर चुकी है।

हालांकि, औपचारिक रूप से उसे पूछताछ करने के लिए जांच एजेंसी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि बॉम्बे हाई कोर्ट से वानखेड़े को 23 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली हुई है. अब जब अंतरिम राहत खत्म होने की तारीख नजदीक आ गई है तो जांच एजेंसी फिर एक्टिव हो गई है।

See also  पूर्व विधायक विनय जायसवाल के बयान से मचा बवाल : कहा - टिकट दिलाने के लिए चंदन यादव ने मुझसे 7 लाख रु लिए

दरअसल, समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने क्रूज ड्रग्स पर छापेमारी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की डिमांड की थी. वानखेड़े की ओर से यह कथित डिमांड बिचौलियों के जरिए की गई थी।

आरोप है कि डिमांड को लेकर बिचौलिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी से संपर्क किए थे. इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 25 दिनों के बाद उनको रिहा कर दिया गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।