नई दिल्ली। बालीवुड के मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को मीट टू आंदोलन के तहत लगाए गए यौन शोषण के सभी आरोपों में महिला आयोग को कोई सबूत नहीं मिला है। जिसके चलते उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।

दरअसल, पिछले के ऊपर पिछले साल सिंगर सोना महापात्रा, श्वेता पंडित, नेहा भसीन, केरालिसा मोन्टेरियो और डेनिका डिसूजा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल 11 शो से बाहर कर दिया गया था।

 

इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग कर रही थी। महिला आयोग की ओर से बरनाली शोम ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की माधुरी मल्होत्रा को पत्र लिखकर बताया है कि अनु मलिक को क्‍लीन चिट दे दी गई है।

वहीं अनु मलिक को दी क्लीनचिट मिलने पर सोना मोहापात्रा ने ट्वीट NCW और उसकी चेयरपर्सन रेखा शर्मा को फटकार लगाई है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘ये सच नहीं है NCW और रेखा शर्मा। मैंने सारे रिपोर्ट्स भेजे थे, आपको कॉल करने की कोश‍िश की और आपके सभी ईमेल्स का जवाब दिया बावजूद इसके कि मैं सफर कर रही थी.

आयोग ने खुद को इतना गुप्त रखा है, सारे मेल्स, एक लाइन में जवाब और मैं अब इस बात का भी अंदाजा लगा सकती हूं कि आप परेशानी में डूबी किसी महिला के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे।’

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।