खेल डेस्क। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बेहद प्रशंसित देसी फॉर्मेट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 ने अपने बेमिसाल टैलेंट, विविध डांस फॉर्म्स और जबर्दस्त मनोरंजन के साथ देश में तहलका मचा दिया है। दर्शकों को भारत के कुछ बेहतरीन डांसर्स, जिन्होंने अपने लुभावने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया, से मिलाने के बाद इस डांस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट समर्पण लामा को ‘फिनाले नंबर 1’ में ‘टॉप 5 फाइनलिस्ट’ की जबर्दस्त जंग के बाद विजेता का ताज पहनाया गया। समर्पण लामा ने 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि जीती और इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती, जबकि उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया।

इस रोमांचक एपिसोड में बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 – गोविंदा और ‘गणपत’ के कलाकार – टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की उपस्थिति ने इसमें चार चांद लगा दिए। ये सभी स्पेशल गेस्ट्स टॉप 5 फाइनलिस्ट्स – शिवांशु सोनी, विपुल कांडपाल, अनिकेत चौहान, अंजलि ममगई और अंतिम विजेता, समर्पण लामा को अपना अटूट समर्थन प्रदान करने के लिए मेजबान जय भानुशाली और जज सोनाली बेंद्रे और गीता कपूर के साथ शामिल हुए। ‘सुपर डांसर’ के जोशीले बच्चे – फ्लोरिना गोगोई, परी तमांग, तेजस वर्मा और अनीश तत्तिकोट्टा और आगामी इंडियन आइडल सीज़न 14 के प्रतिभाशाली कंटेंस्टेंट्स – वैभव गुप्ता, आथ्या मिश्रा और मुस्कान श्रीवास्तव ने अपने होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला के साथ ‘फिनाले नंबर 1’ में मनोरंजन का मजा बढ़ाया।

See also  बिग बॉस 14: सलमान खान के समान वाली बात को लेकर बवाल, बॉलीवुड स्टार को इस ऐक्टर ने कही बड़ी बात

इस सीज़न की थीम, #HarMoveSeKarengeProve पर खरे उतरते हुए, समर्पण ने साबित कर दिया कि वो इस जीत के हकदार हैं और शो में उनका सफर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने समर्पण की प्रतिभा से आश्चर्यचकित होकर, उन्हें सम्मान के रूप में जूते की एक जोड़ी उपहार में दी। लेकिन एक असाधारण एक्ट जिसके लिए समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा, वह था ‘परम सुंदरी’ गाने पर महिला पोशाक में उनका दिल छू लेने वाला एक्ट, जिसे गेस्ट रवीना टंडन ने सबसे ज्यादा पसंद किया, और उन्हें ‘मिस दिवा’ कहा। हालांकि, सबसे भावुक पल वो था जब समर्पण कई वर्षों बाद अपने पिता से इंडियाज़ बेस्ट डांसर के मंच पर मिले। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।

समर्पण लामा का कहना है कि यह सपने जैसा लगता है! मैं हमेशा रियलिटी शो देखता था और चाहता था कि किसी दिन मैं ऐसे किसी शो का हिस्सा बनूं। लेकिन जो मैंने कभी नहीं सोचा था वह मेरा पहला डांस रियलिटी शो जीतना था; यह सचमुच मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। अनिकेत चौहान के बाद जब मुझे ‘बेहतरीन 13’ के लिए चुना गया, तो वो पल मेरे लिए एक विजयी पल था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतना आगे तक आऊंगा। इस प्रतियोगिता के दौरान मैंने सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा। असफलता भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपको बहुत कुछ सिखाती है, और इससे मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अधिक प्रयास करने में मदद मिली। आज इसकी वजह से मैं एक बेहतर डांसर बन पाया हूं। इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 मेरे लिए क्या मायने रखता है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता ; यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। अंत में, मैं मुझ पर विश्वास करने और मेरा समर्थन करने के लिए ”मेरे लोगों” को धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरी जीत उनकी भी जीत है।

See also  90 की दशक में इन अभिनेत्रियों का चलता था राज लेकिन आज बड़े पर्दे से हो चुकी हैं गायब, जानें कहां हैं ये एक्ट्रेस

सोनाली बेंद्रे ने कहा कि मैं इस बड़ी जीत पर अपने ‘क्यूटी मिनिस्टर’ समर्पण के लिए बहुत खुश हूं। मेरे लिए, फाइनलिस्ट्स में से हर एक विजेता है, शिवांशु सोनी, अंजलि ममगई, और विपुल कांडपाल ऐसे अद्भुत, प्रतिभाशाली युवा डांसर हैं जिनका भविष्य उज्ज्वल है।

इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 की जज गीता कपूर ने कहा कि इस सीज़न में बेमिसाल डांस टैलेंट सामने आया, जिससे हमारे लिए फैसला करना मुश्किल हो गया। मैं वाकई समर्पण लामा की जीत से खुश हूं क्योंकि उन्होंने शो में शामिल होने के पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन किया। इस मंच पर कंटेंपरेरी डांस को दर्शाने का उनका तरीका बेमिसाल था; और मैं गर्व से कह सकती हूं कि वो कंटेंपरेरी डांस का भविष्य होंगे।

टेरेंस लुईस ने कहा आईबीडी का यह सीज़न खास था क्योंकि हमारे पास टैलेंट का सबसे विविध मिश्रण था, और कंटेंपरेरी से लेकर क्लासिकल, हिप-हॉप से लेकर बॉलीवुड तक की बढ़िया विविधता थी! समर्पण के लिए, मुझे यह कहना होगा कि ऑडिशन में ही, 18 साल का समर्पण ताजी हवा का झोंका था, और वह अपने साथ कंटेंपरेरी डांस की एक नई लहर लेकर आया था जो जिमनास्टिक या सर्कस की कलाबाजी पर निर्भर नहीं था, बल्कि वो डांस में रियल टैलेंट थे।

See also  Khakee The Bihar Chapter: इस बिहारी सिंघम पर बेस्ड है Netflix की वेब-सीरीज खाकी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।