नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार अभिनेता अमरीश पुरी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को गूगल ने विशेष डूडल बनाकर उन्हें याद किया। गूगल ने अपने डूडल में अमरीश पुरी का मुस्कुराता हुआ एक स्केच बनाया है। हिंदी फिल्मों के सबसे यादगार विलेन अमरीश पुरी का आज 87वां जन्मदिन है।

सिनेमा और रंगमंच पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था। फिल्मों के प्रति उनका शुरू से ही झुकाव रहा था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में अधिकतर नेगेटिव किरदार ही निभाए जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। अमरीश पुरी ने मिस्टर इंडिया, दामिनी, शहंशाह, राम-लखन, करण-अर्जुन, गदर- एक प्रेम कथा और नायक जैसी फिल्मों में यादगार निगेटिव किरदार अदा किए।

अपने फिल्मी करियर में अमरीश पुरी ने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी, पंजाबी, मलयालम समेत कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। अपने शानदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी 2005 को मुंबई में हुआ था।

See also  बड़ी खबरः अमिताभ बच्चन की फिल्म Juhnd पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना लगाया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।