Hamare Baarah: फिल्म हमारे बारह को लेकर हाल ही में काफी विवाद गर्माया। जिसके चलते इस मूवी कि रिलीज को भी टाल दिया गया था। अन्नू कपूर स्टारर हमारे बारह को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से क्लीन मिल गई है और अब ये मूवी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस बीच मेकर्स की तरफ से हमारे बारह की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

7 जून 2024 को हमारे बारह फिल्म को रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इस मूवी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा और मामला कोर्ट में पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए 14 जून तक के लिए फिल्म की रिलीज को टाल दिया था।

इसके बाद 19 जून को बॉम्बे कोर्ट में हुई दूसरी सुनवाई के दौरान अदालत ने ये माना कि हमारे बारह में आपत्ति लायक कुछ भी नहीं है और ये फिल्म महिला उत्थान के बारे में जिक्र करती है। उच्च न्यायलय के इस आदेश के बाद हमारे बारह की राह आसानी हो गई और मेकर्स को बड़ी राहत मिली।

See also  अमिताभ बच्चन ने आधी रात फैंस के साथ मनाया जन्मदिन,बेटी ने किया खास अंदाज में विश

ऐसे में अब गुरुवार को फिल्म निर्मता ने हमारे बारह की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसके मुताबिक ये फिल्म अब शुक्रवार 21 जून कल यानी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

रिलीज से पहले ही हमारे बारह फिल्म की स्टार कास्ट को जान से मारने की धमकियां मिली थी। इसको लेकर अन्नू कपूर और अन्य स्टार कास्ट ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि अब जब उनकी ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है तो यकीनन तौर पर इससे इन फिल्मी सितारों के चेहरे खिल गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।