एक्ट्रेस Taapsee Pannu और डायरेक्टर Anurag Kashyap सहित कई दिग्गजों के घर आयकर विभाग का छापा
एक्ट्रेस Taapsee Pannu और डायरेक्टर Anurag Kashyap सहित कई दिग्गजों के घर आयकर विभाग का छापा

मुंबई। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, विकास बहल और अभिनेत्री तापसी पन्नू, के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। इनके अलावा मधु मनटेना सहित कई और दिग्गजों के घर पर छापे पड़े हैं। रिपोर्टस के मुताबिक टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है।

इन सितारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

आपको बता दें कि टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…