जैकलिन ED के समक्ष नहीं हुईं पेश...200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है मामला, तिहाड़ से कॉल स्पूफिंग के जरिए एक्ट्रेस को करता था बात
Image Source- Google

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हुईं। उन्हें मनी लांड्रिंग (Money laundeting) से जुड़े एक मामले में पेश होना था। यह लगातार दूसरी बार है, जब वो ईडी के नोटिस के बाद भी पूछताछ में शामिल नहीं हुईं।

बता दें कि यह मामला तिहाड़ जेल में 200 करोड़ की रंगदारी (200 crores extortion Case) से जुड़ा है। इसका मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) तिहाड़ जेल के भीतर से पूरा रैकेट चला रहा था।

जानकारी के मुताबिक, दो सौ करोड़ की ये रंगदारी वसूलने के लिए मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को तिहाड़ जेल के भीतर से ही मोबाइल फोन करता था। जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंदशेखर तिहाड़ जेल के अंदर से ही जैकलीन को कॉल स्पूफिंग सिस्टम के माध्यम से फोन करता था। लेकिन सुकेश चंद्रशेखरअपनी पहचान और पद बड़ा चढ़ाकर बताता था।

See also  ED ने किया खुलासा, तलरेजा की लोटस 365 के संचालन में रतन जैन और सौरभ भागीदार

जांच एजेंसी के अनुसार, जब जैकलिन सुकेश के जाल में फंसने लगी तो उसे महंगे फूल और चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर भेजने लगा। जैकलीन ये नहीं समझ पा रही थी कि ये सारा कुछ तिहाड़ जेल में बंद शातिर ठग सुकेश चंदशेखर कर रहा है। जांच एजेंसियों को सुकेश की अहम कॉल रिकॉर्ड हाथ लगे हैं।

बॉलीवुड की एक और महिला सेलिब्रेटी, जो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है, उसे भी सुकेश ने निशाना बनाया था। एक फिल्म अभिनेता भी उसके निशाने पर था और इन सभी से जल्दी ही पूछताछ हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।