मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल गेस्ट होंगे। मेलबर्न में होने वाला भारतीय फिल्म फेस्टिवल 2019 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। फेस्टिवल की शुरूआत आठ अगस्त से हो रही है और यह 17 अगस्त तक चलेगा। बॉलीवुड के किंग खान इस बार मेलबर्न में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल के मुख्य अथिति होंगे।

शाहरुख ही इस फेस्टिवल की ऑफिशली शुरूवात करेंगे। शाहरुख ने इससे पहले फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की शूटिंग भी मेलबर्न में की थी। इस साल इस उत्सव की थीम ‘साहस’ निर्धारित की गई है। शाहरुख खान ने कहा, मैं मुख्य अतिथि के रूप में इस फेस्टिवल की शुरूआत के लिए विक्टोरियन सरकार और मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल से आमंत्रण पाकर काफी खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

हमारी इतनी बड़ी और विविधता वाली इंडस्ट्री का जश्न जोश और उत्साह के साथ मनाए जाने योग्य है और यही तो फेस्टिवल का मतलब है। मैं इस साल इस फेस्टिवल के थीम ‘साहस’ को लेकर खासतौर पर खुश हूं। साहस एक ऐसी भावना है, जो उन राइटर्स के साथ रिफ्लेक्ट होती है, जो वास्तव में समाज और दुनिया को बदलने की क्षमता रखते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।