बॉलीवुड।  बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला का आज हैं जन्मदिन, जब भी सिनेमा में सबसे खूबसूरत चेहरों की बात आती है तो मधुबाला का नाम सबसे पहले आता है। 1990 में एक फिल्मी पत्रिका मूवी के बॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट अभिनेत्रियों की लोकप्रियता वाले सर्वेक्षण को देखे, उसमें 58 फीसदी लोगों के वोट के साथ मधुबाला नंबर एक पर रहीं थीं। उनके आसपास कोई दूसरा नहीं पहुंच पाया था। 14 फरवरी को मधुबाला का जन्मदिन होता है। मधुबाला के बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था।

अभिनेत्री मधुबाला के लिए इमेज नतीजे

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां इन दिनों मां बनने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग से शादी करने से पहले बेटी को जन्म दिया है। कल्कि और गाय हर्षबर्ग ने अपनी बेटी का नाम सैफो (Sappho) रखा है। कल्कि ने बेटी सैफो को वॉटर बर्थ की तकनीक के जरिए जन्म दिया है। इसके लिए उन्होंने दाई की मदद ली। ऐसे में कल्कि ने सोशल मीडिया पर अपनी दाई का शुक्रिया अदा करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया है। साथ ही उन्होंने वॉटर बर्थ की तकनीक के जरिए किस तरह से बेटी को जन्मदिन इस बात का भी खुलासा किया है।

See also  अगर नहीं मानी केंद्र सरकार तो, नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण के विरोध में होगा रेल रोको आंदोलन

अभिनेत्री कल्कि केकलां के लिए इमेज नतीजे

शादी के बंधन मेें बंधते ही काम्या ने किया पति शलभ को KISS

छोटे पर्दे की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी कर ली है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 10 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने अपने करीबियों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। वैलेंटाइन वीक के इस मौके पर काम्या पंजाबी ने पति शलभ के साथ किस डे भी मनाया।

अभिनेत्री काम्या पंजाबी के लिए इमेज नतीजे

 

ब्रेकअप पर सना खान के ब्वॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन

‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान ने कोरियोग्राफर मेलविन लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वो पिछले काफी समय से मेलविन के साथ रिलेशनशिप में थीं। धोखा देने का आरोप लगाते हुए सना ने मेलविन के साथ ब्रेकअप कर लिया था। अब इस पर मेलविन की ओर से जवाब आया है।

See also  फेसबुक पर राज्यपाल के खिलाफ पोस्ट और कार्टून, हाईकोर्ट ने कहा- सार्वजनिक रूप से मांगनी होगी माफी

अभिनेत्री सना खान के लिए इमेज नतीजे

कार्तिक के साथ नजर आईं सारा तो लड़के ने बोला भाभी

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान को अक्सर साथ में देेखा जाता है। दोनों को साथ में देखने की वजह से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों कलाकारों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कार्तिक और सारा ने कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सारा को कार्तिक के साथ देखने पर उन्हें भाभी बोल देता है। जिसको सुनकर अभिनेत्री भी हैरान रह जाती हैं।

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान के लिए इमेज नतीजे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।