शांतनु बागची के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मजनू का टीजर रिलीज हो गया है इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज होगी। बता दें की यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट का रोल निभाएंगे।


टीजर में सिद्धार्थ पाकिस्तान में ही रह रहे भारतीय जासूस बने दिख रहे हैं, जो देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। वहीं रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में नजर आएंगी। एक सीन में एक्ट्रेस वेडिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। इसके पहले वह गुडबॉय में नजर आई थीं।

इस तारिक को होगी फिल्म रिलीज

शांतनु बागची द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1970 के दशक के कॉन्सेप्ट पर बनी हैं। जिस में सिद्धार्थ एक भारतीय खुफिया एजेंट बने हैं, जो पाकिस्तानी धरती पर एक सीक्रेट ऑपरेशन को लीड करते नजर आएंगे। फिल्म 20 जनवरी, 2023 में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ- रश्मिका के अलावा कुमुद मिश्रा, परमीत सेठी, शारिब हाशमी, मीर सरवर और जाकिर हुसैन भी हैं।

See also  Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में करोड़ों की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

यहा देखे टीजर