सोशल मीडिया पोस्ट के चलते एक्ट्रेस केतकी चितले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट करने का आरोप है। मराठी धारावाहिकों में अभिनय करने वाली चितले ने अपने फेसबुक पेज पर एडवोकेट नितिन भावे द्वारा लिखित एक मराठी कविता पोस्ट की थी, जिसमें पवार के स्वास्थ्य के मुद्दों और उनके आचरण पर व्यक्तिगत हमले किए गए थे।

कलवा पुलिस ने पहले दिन में चितले के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में ठाणे अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया था। कलंबोली पुलिस ने अभिनेत्री को डी वाई पाटिल कॉलेज के पास उनके घर से हिरासत में लिया है। अधिवक्ता भावे की तलाश के लिए अलग से टीम बनाई गई है।

दरअसल, केतकी चितले के फेसबुक पोस्ट के बाद कलवा निवासी स्वप्निल नेताके ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कलवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम अवध ने बताया, “हमने केतकी चितले के खिलाफ आईपीसी 505 (2), 500, 501 के तहत मानहानि का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए प्रकरण ठाणे अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।