टीआरपी डेस्क। शाहरुख खान का आलीशान बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई फिल्मी पार्टी या नई डेकोरेशन नहीं, बल्कि बंगले में हो रहे रेनोवेशन को लेकर उठी शिकायत है। मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड पर स्थित इस बंगले का बीएमसी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाल ही में निरीक्षण किया।

रेनोवेशन में सीआरजेड उल्लंघन की आशंका

20 जून 2025 को बीएमसी और वन विभाग के अधिकारी मन्नत पहुंचे। आरोप था कि बंगले के रेनोवेशन कार्य में तटीय नियमन क्षेत्र (CRZ) के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एक वरिष्ठ वन विभाग अधिकारी के अनुसार शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर साइट का निरीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट जल्द तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। बीएमसी के एच-वेस्ट वार्ड के बिल्डिंग और फैक्ट्री डिपार्टमेंट और बिल्डिंग प्रपोजल डिपार्टमेंट के अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे।

वहीं शाहरुख खान के मैनेजर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, सारा काम पूरी तरह नियमों के मुताबिक चल रहा है। आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं। किसी भी तरह की अनियमितता नहीं है।

See also  मिस इंडिया इंटरनेशनल 2020: फैशन और माॅडलिंग की दुनिया में टॉप 30 फाईनलिस्ट में पहुंची ‘जम्मू दी कुड़ी’

पूर्व IPS अधिकारी का बड़ा दावा

इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब पूर्व आईपीएस अधिकारी और वरिष्ठ वकील वाई.पी. सिंह ने ‘मन्नत’ के निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सिंह ने कहा, “‘मन्नत’ असल में एक हेरिटेज बिल्डिंग ‘विला वियना’ थी, जिसका नाम बाद में बदला गया। वर्ष 2005 में इसके पीछे सात मंजिला इमारत का निर्माण किया गया, जबकि उस दौरान अर्बन लैंड सीलिंग एक्ट लागू था और इस तरह की बड़ी इमारत की अनुमति नहीं थी।”

सिंह का दावा है कि शाहरुख और गौरी खान ने बीएमसी से 12 छोटे फ्लैट्स के लिए अनुमति ली थी, जो आम लोगों के लिए बनाए जाने थे। लेकिन बाद में इन फ्लैट्स को मिलाकर एक सुपर-लग्जरी निजी आवास में तब्दील कर दिया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।

खान परिवार का नया ठिकाना

इन दिनों मन्नत में बड़े स्तर पर रेनोवेशन चल रहा है। गौरी खान के मुताबिक, यह कार्य करीब एक साल और चलेगा और बंगला पहले से कहीं ज्यादा भव्य रूप लेगा। फिलहाल शाहरुख खान, गौरी खान और उनके बच्चे—आर्यन, सुहाना और अबराम बांद्रा के पाली हिल स्थित एक किराए के लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रह रहे हैं। यह अपार्टमेंट फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की पूजा कासा में है, जिसका मासिक किराया करीब 24 लाख रुपये बताया जा रहा है।

See also  Darlings Teaser: 'डार्लिंग्स' का टीज़र हुआ आउट, तगड़ा खेल खेलती नजर आएँगी आलिया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।