जैकलीन फर्नांडीज को राहत, दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने दी दुबई जाने की अनुमति

मनोरंजन डेस्क। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने ऐक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडीज को एक और बड़ी राहत दी है।उन्हें दुबई जाने की अनुमति मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन ने कोर्ट से दुबई में एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की परमिशन मांगी थी। इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए दो दिन का समय मांगा था, जिस पर शुक्रवार को परमिशन दे दी गई है।

बता दें कि जैकलीन ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। मामले में ED की जैकलीन से पूछताछ जारी है। इसलिए उन्होंने कोर्ट से विदेश जाने की परमिशन मांगी थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।