नई दिल्ली। इंटरनेशनल योगा दिवस 21 जून को मनाया जाता है। ढेर सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज योगा से जुड़ने और योगा करने की अपील हमेशा से करते रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम योगा क्वीन कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी का आता है क्योंकि योगा दिवस बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में उन्होंने शिल्पा शेट्टी योगा नाम से ऐप लॉन्च किया है। ताकि जो लोग योगा नहीं कर पा रहे या जिन्हें दिक्कतें होती हैं। वह इस ऐप की मदद से आम जन जीवन में योगा को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं।

शिल्पा का यह मानना है कि योग मेडिटेशन यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। सिर्फ योगा दिवस के मौके पर ही योगा ना कर हमेशा हर दिन में कम से कम 10 मिनट का वक्त अपने लिए निकालना चाहिए। इसका अवाला शिल्पा की सलाह माने तो सभी को प्राणायाम जरूर करना चाहिए आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी डॉक्टर द्वारा प्रिसक्राइब की गई दवाइयां तो जरूर ले लेते हैं, लेकिन फ्री में कुदरती तौर पर दिए गए योगा का अनुसरण नहीं करते।

शिल्पा शेट्टी का कहना है कि आज से अभी से योगा करें और स्वस्थ रहे। बता दें कि इससे पहले भी शिल्पा अपनी फिटनेस सीडीज लॉन्च कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके योगा और एक्सरसाइज वाले वीडियोज जमकर पसंद और फॉलो भी किए जाते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।