Pankaj Tripathi Movie Main Atal Hoon: ओटीटी हो या बड़ा पर्दा पंकज त्रिपाठी ने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी को हैरान किया है। अपने दो दशक के करियर में पंकज त्रिपाठी ने कई तरह के किरदार निभाये हैं। अब वह जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी के अवतार में दिखाई देंगे।

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ से पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक जब से आउट हुआ है, मूवी को लेकर दर्शकों की बेताबी बढ़ गई है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

पूरी हुई ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर रैप-अप का एलान करते हुए एक BTS वीडियो शेयर किया है। क्लिप में अटल वाजपेयी के अवतार में पंकज त्रिपाठी को स्पीच देते हुए देखा जा सकता है। आखिर में रैप-अप डे के मौके पर मनोज सभी को शुभकामनाएं देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज ने कैप्शन में लिखा,

See also  ''केवल पुरुषों के कपड़े पहनने के लिए…. सुनील ग्रोवर ने कहा 'तांडव' को हाँ''

“यह ‘अटल’ सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा। ‘श्री अटल बिहारी वाजपेयी’ जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं।”

इतने दिन में पूरी हुई शूटिंग?

रवि जाधव निर्देशित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को महज 45 दिन में ही शूट कर लिया गया है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया था।

क्या है ‘मैं अटल हूं’ की कहानी?

‘मैं अटल हूं’ की कहानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अटल बिहारी के बचपन से लेकर तीन बार प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली कर रहे हैं। मूवी जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म रिलिज की डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

See also  अर्जुन कपूर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट कहा कोई लक्षण नहीं दिख रहे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।