नई दिल्ली। बॉलीवुड में रीमिक्स सॉन्गस का दौर काफी पुराना है लेकिन हिट नंबर्स को रीक्रिएट करके लोगों को अपनी धुनों पर नचाने का अपना ही मजा है। नेहा कक्कड़ ऐसे ही गानों को अपनी आवाज देकर हिट कराने में माहिर हैं। साल 2018 में आई धमाका फिल्म ‘सिंबा’ में ऐसे ही गाने को फिर से बनाया गया है। फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ का डांस नंबर ‘आंख मारे ओ लड़का आंख मारे’ को इस नए सिंगर्स और एक्टर्स के साथ शूट किया गया और गाना हिट हुआ।

नेहा ने इसी गाने पर कुछ महीनों पहले एक डांस वीडियो शूट किया था जो काफी वायरल हुआ रहा था।  नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। नेहा इस गाने में पोल्का डॉट्स ड्रेस पहने हुए कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ डांस करती दिख रही हैं।

See also  मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को कस्‍टम ने रोका, भरने पड़े 6.83 लाख रुपये

बता दें कि अरशद वारसी की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ में ‘आंख मारे’ गाने को कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ती ने अपनी आवाज दी थी। लेकिन नए गाने में अब यह गाना मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने के आखिर में रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म सीरीज ‘गोलमाल’ के एक्टर्स अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर भी नजर आ रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।