South-actress-Amala-Paul-Amala-Paul-was-not-given-entry-in-the-temple-of-Kerala-the-actress-got-angry
South-actress-Amala-Paul-Amala-Paul-was-not-given-entry-in-the-temple-of-Kerala-the-actress-got-angry

एर्नाकुलम। South actress Amala Paul: मशहूर साउथ अभिनेत्री अमाला पॉल को केरल के एक मंदिर में एंट्री नहीं करने दी गई। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है उन्हें धार्मिक भेदभाव की वजह से अधिकारियों ने केरल के एर्नाकुलम में तिरुवैरानिकुलम महादेव मंदिर में प्रवेश करने से रोका।

South actress Amala Paul: रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाला पॉल मंदिर गई थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि मंदिर के अधिकारियों ने रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए कहा कि इस मंदिर में केवल हिंदुओं को परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाती है और उन्हें दर्शन करने से रोक दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें दर्शन से मना कर दिया गया, जिससे उन्हें मंदिर के सामने सड़क से देवी की एक झलक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

South actress Amala Paul: अमाला पॉल ने मंदिर के विजिटर्स रजिस्टर में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘देवी को न देखकर भी आत्मा को महसूस किया। अमाला पॉल ने मंदिर के विजिटर्स रजिस्टर में लिखा, यह दुखद और निराशाजनक है कि 2023 में धार्मिक भेदभाव अभी भी मौजूद है।

मैं देवी के पास नहीं जा सकी, लेकिन दूर से भी दर्शन करने के बाद मैंने उन्हें महसूस किया। मुझे आशा है कि जल्द ही धार्मिक भेदभाव में बदलाव आएगा। समय आएगा और हम सब से धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि एक समान व्यवहार किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।